राह तू पहचान ले…
राह तू पहचान ले, चलन चाह उफान ले,
लक्ष्य मन में ठान ले, पाना है उसे जान ले।
दिल में जो आग है, उसे तू आसमान दे,
रुकना नहीं है अब, खुद पे कर विश्वास ले,
राह तू पहचान ले, चलन चाह उफान ले।
ना जानकर तू ऐसा कर, जो तुझसे कोई तंग हो,
तू चले जिस राह पर, बस लक्ष्य तेरे संग हो।
भटके अगर कदम कभी, फिर खुद को पहचान ले,
अपने ही विश्वास से, तू अपना सम्मान ले।
राह तू पहचान ले, चलन चाह उफान ले…
मिलेगी मंजिल तुझे, पाना जिसे चाहेगा तू,
भाग्योदय से पहले ही, नींद से जागेगा तू।
रास्ते कहीं और हैं, जो शिखर तक जाएंगे,
उठ, ढूंढ चल उन पर, जो तुझको आगे लाएंगे।
मान की ना जान की, तू बाज़ी दे अभिमान की,
याद कर ले शपथ तू, शौर्य और सम्मान की।
रंग का ना ढंग का, तू त्याग दे कुसंग का,
उमंग और तरंग में, साहस रख विहंग सा।
भाल मस्तक शान ले, छाती को ज़रा तान ले,
ज्ञान का संज्ञान ले, साथ अपनी आन ले।
बोध का ना शोध का, तू नाश कर क्रोध का,
क्रोध नहीं, विवेक से, सामना कर विरोध का।
ना रुक, ना झुक, बस बढ़ता चल,
तेरा वक्त है, तू करता चल।
हर एक गिरावट में सीख छुपी,
उसे अपनाकर तू निखरता चल।
राह तू पहचान ले, चलन चाह उफान ले,
लक्ष्य मन में ठान ले, पाना है उसे जान ले।
दिल में जो आग है, उसे तू आसमान दे,
रुकना नहीं है अब, खुद पे कर विश्वास ले,
राह तू पहचान ले, चलन चाह उफान ले।
पहचान ले… उफान ले…
Ignite Your Journey of Learning and Growth
Join us in exploring transformative content that inspires and uplifts every stage of life.
01
Inspiration
Empower Minds
02
Features
Transformative Learning
03
Values
Guided Growth
Award Winning Agency
Ignite Your Journey of Learning and Growth
At Edify Anima, we believe in the power of education and spirituality to transform lives. Join us as we explore insightful articles, motivational content, and a vibrant community dedicated to nurturing minds and uplifting souls across all ages.
Embark on a transformative journey with us, where every step leads to enlightenment and empowerment.
